दीपक कुमार।मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। ज़िले के तुर्की ओपी की पुलिस द्वारा 10 लीटर चुलाई ‘शरा’ब के साथ दो धं’धेबाज को रंगे हाथ गि’रफ्तार किया गया है। गिर’फ्तार किया गया युवक प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव का सुरेन्द्र सहनी और अरूण सहनी है। इस संबंध में ओपी प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर गांव में बड़े पैमाने पर देसी शराब का धंधा काफी दिनों से फल-फूल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दल बल के साथ शराब के अड्डे पर छापेमारी करके 10 लीटर देसी शराब के साथ उक्त दोनों धंधे’बाजों को गि’रफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए युवक के खिला’फ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमा’री कर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा भी लगातार कारवाई की जा रही है।मालूम हो कि कटरा और मनियारी कांड मामले हुई जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी ज़ारी है।








Leave a Reply