Breaking NewsBUSINESS

गोल्‍ड में मामूली तेजी, चांदी भी हुई महंगी, फटाफट देखें लेटेस्‍ट भाव

नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में आज गोल्‍ड के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 15 मार्च 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में महज 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) भी आज बढ़ गए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 66,176 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज सोने के भाव में गिरावट आई. वहीं, चांदी की कीमत जस की तस रही.

सोने की नई कीमतें (Gold Price, 15 March 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को गोल्‍ड के भाव में सिर्फ 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,364 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,726 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.


चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 15 March 2021) – चांदी की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस सफेद कीमती धातु के दाम 162 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 66,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (International Market) में आज चांदी का भाव 25.95 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा.


क्‍यों दर्ज हुई गोल्‍ड में तेजी – एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट तपन पटेल के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण सोने के दाम में मामूली तेजी आई है. आज रुपया 33 पैसे के उछाल के साथ 72.46 के स्‍तर पर पहुंच गया. उनका कहना है कि रुपये में तेजी के मुकाबले सोने के दाम में कम बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.