Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

मसीहा सोनू सूद: आर्थिक तंगी के चलते 2 साल से रुका था क‍िडनी ट्रांसप्‍लांट, अब म‍िली नई ज‍िंदगी

मुंबई:  जिसका कोई नहीं उसका सोनू सूद (Sonu Sood), कुछ इसी तर्ज पर सोनू हर मजबूर इंसान की मदद के लिए आगे आते रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर सोनू ने एक लड़की को नई जिंदगी देने का काम किया है. करीब दो साल से किडनी की समस्या से परेशान एक लड़की जिंदगी-मौत के बीच झूल रही थी. गरीबी की वजह से इस लड़की का किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) नहीं हो रहा था. लड़की के इलाज के लिए सोनू से मदद मांगी गई और हमेशा की तरह सोनू ने आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम किया.

दरअसल पूनम नाम की एक लड़की के इलाज के लिए मदद मांगी जा रही थी. सोनू सूद ने इलाज के लिए जरूरी धन मुहैया करवाया. लड़की के ऑपरेशन के बाद लड़की के भाई ने ट्वीट कर सोनू को  धन्यवाद दिया. ट्वीटर पर लिखा ‘मेरी बहन को नई जिंदगी देने के लिए धन्यवाद. आर्थिक तंगी की वजह से पिछले 2 साल से ट्रीटमेंट रुका रहा, पर आपकी वजह से एक महीने में किडनी ट्रांसप्लांट हो गया. उसकी जान बचाने और हमारी मदद के लिए धन्यवाद सर’. इस पोस्ट को सोनू ने अपने ट्वीटर हैंडल पर टैग कर लिखा ‘ऊपर वाले का भी जवाब नहीं’.


ऐसा पहला मौका नहीं है जब सोनू सूद ने किसी की मदद कर जान बचाई है. कोरोना काल में परेशान लोगों की मदद करने के बाद सोनू से लोग अक्सर मदद मांगते ही रहते हैं. सोनू भी सहायता देने की हर कोशिश करते रहते हैं. सोनू छात्रों से लेकर किसानों तक की मदद करते रहते हैं. सोनू की दरियादिली की वजह से देश भर के लोग अपनी परेशानी शेयर कर सोनू से मदद की आस लगाए रहते हैं.

इसके पहले सोनू सूद ने  देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी देने का ऐलान कर सुर्खियों में बने हुए है. सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.