
‘वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, ‘कपिल शर्मा टीम की तरफ से अक्षय कुमार को वेकअप चैलेंज। हम लोग सुबह के 3 बजे भी शूट करने के लिए तैयार हैं…जल्दी आइए।’बता दें कि अक्षय और कपिल हमेशा एक दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं। अब अक्षय जल्द ही अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ के प्रमोशन के लिए जल्द ही कपिल के शो में आएंगे। ‘गुड न्यूज’ दो कपल की कहानी है जो जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं लेकिन यह दोनों कपल एक अजीब परिस्थिति में ही फंस जाते हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिए एक बार फिर करीना और अक्षय साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों ‘दोस्ती’, ‘अजनबी’, ‘एतराज’, ‘बेवफा’, ‘तलाश’, ‘टशन’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘ब्रदर्स’, ‘कम्बख्त इश्क’ में साथ काम कर चुके हैं।



Comment here