नई दिल्ली. दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) अपने क्रोम ब्राउजर (Chrome browser) को लगातार अपडेट करता रहता है. अब क्रोम ब्राउजर के लिए नया अपडेट जारी कर दिया गया है. इस नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी पेज को खोलने से पहले इसका प्रीव्यू (Preview) देख सकेंगे. यह अपडेट क्रोम के एंड्रॉयड वर्जन पर आया है.
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल क्रोम ने किसी पेज के लिए मिलने वाले मेन्यू में प्रीव्यू पेज का विकल्प भी जोड़ दिया है. इसका मतलब हुआ कि अब किसी पेज को खोले बिना भी आप जान सकते हैं कि वह कैसा दिखता है. इस नए अपडेट से यूजर्स के समय के साथ डेटा की भी बचत होगी.
लिंक पर लॉन्ग प्रेस करने पर दिखेगा प्रीव्यू का ऑप्शन
जब कोई यूजर किसी लिंक पर लॉन्ग प्रेस करेगा तब प्रीव्यू पेज का विकल्प दिखाई देगा. यह विकल्प Open in Incognito Mode और Copy Link के बीच में मौजूद होगा. प्रीव्यू पेज में वेबसाइट का नाम, और डोमेन भी लिखा होगा. पेज को नए टैब में ओपन करने के लिए अलग से बटन भी दिया गया है.
13 फीसदी तेज चलेगा क्रोम
प्रीव्यू पेज देखने के बाद इसे क्लोज करने के लिए ऊपर-दाईं तरफ दिए गए X बटन को प्रेस करना होगा. क्रोम का नया अपडेट एंड्रॉयड वर्जन 89 पर उपलब्ध कराया गया है. इस लेटेस्ट अपडेट से क्रोम का मैमोरी मैनेजमेंट भी बेहतर हुआ है, जिससे यह 13 फीसदी तेज चलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फीचर पर पिछले 2 साल से काम कर रहा था. गूगल ने साल 2018 में प्रीव्यू की टेस्टिंग शुरू कर दी थी.







Leave a Reply