BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग बोले : रेजगारी क्यों बटोर रहे नीतीश, दम है तो चुनाव में चलिए

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने तंज कसा है. एलजेपी ने नीतीश कुमार को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर रेजगारी बटोरने से उनकी ताकत बढ़ गई है तो जेडीयू को चुनाव में चलना चाहिए. 

रविवार को जेडीयू में राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के विलय पर लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि रालोसपा के शामिल हो जाने के बाद अब अगर नीतीश कुमार ताकतवर हो गए हों तो उन्हें चुनाव में चलना चाहिए. चिराग ने कहा कि बिहार के विकास के लिए ढोंग कर रहे लोग अब बेनक़ाब हो रहे है.

चिराग ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेजगारी इकट्ठा कर रहे हैं. लेकिन वे समझ लें कि रेजगारी से जंग नहीं जीती जा सकती. सत्ता के लोभ से लाचार होकर लिए गए फ़ैसले के लिए बिहार की जनता आने वाले चुनाव में हिसाब करेगी. क्योंकि नीतीश कुमार फूंके हुए कारतूस के साथ से जंग लड़ना चाहते हैं. 

चिराग की पार्टी की ओर से यह बयान आया है कि चिराग पासवान शेर हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने अकेले लड़ कर नीतीश कुमार को रेजगारी बटोरने पर मजबूर कर दिया है. अब मज़बूत हुए नीतीश कुमार को मैदान में आकर चुनाव लड़ना चाहिए. तभी पता चलेगा कि नीतीश कुमार कितने पानी में हैं. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.