Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

आईपीएल से पहले धोनी बौद्ध भिक्षुओं जैसे अवतार में नजर आए, वायरल हो रही तस्वीर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अक्सर अपनी हेयर स्टाइल के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी वो लंबे बाल में नजर आते हैं तो कभी छोटे. लेकिन अभी उनका जो नया लुक सामने आया है वो बिल्कुल ही जुदा है. दरअसल, आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहनकर बैठे नजर आ रहे हैं. धोनी की ये तस्वीर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है.

धोनी की ये तस्वीर कहां की है इस बारे में तो साफ पता नहीं चला है लेकिन कयास लग रहे हैं कि ये तस्वीर आईपीएल 2021(IPL 2021) से जुड़ी किसी विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा हो सकती है. फोटो के सबसे नीचे किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप के बारे में भी लिखा हुआ है. दो दिन पहले ही 39 साल के धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान बालों में देखा गया था. लेकिन अचानक उनका ये अवतार सामने आ गया. हालांकि, फैंस धोनी के इस लुक को लेकर काफी खुश हैं.

ms dhoni, ipl 2021, star sports, chennai super kings, महेंद्र सिंह धोनी, cricket news
महेंद्र सिंह धोनी बौद्ध भिक्षुओं के अवतार में नजर आए. (star sports/twitter)


इस बीच, धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस साल के आईपीएल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. धोनी खुद भी टीम को इस साल चैम्पियन बनाने के लिए नेट्स पर काफी अभ्यास कर रहे हैं. दो दिन पहले ही सीएसके के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें धोनी लंबे छक्के लगाते नजर आए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.