BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदा-बांदी की संभावना

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 24 घंटे के अंदर कहीं-कहीं बूंदा-बांदी की संभावना है। इस बीच शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही ठंड का असर दिखा। शुक्रवार व शनिवार के बीच अधिकमत तापमान में गि’रावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। दिनभर पछिया हवा का प्रभाव रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि 17 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। औसतन नौ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत के बीच रहेगी।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.