BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी से महिला बोली- मेरे पति के ह’त्यारों को पक’ड़वाएं / PC में पहुंची पूर्व जिला पार्षद की पत्नी ने JDU विधायक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस (PC) आयोजित की जिसमें उन्होंने RLSP से RJD में आने वाले नेताओं की जानकारी दी। इस प्रेस कांफ्रेंस में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पहुंची और उनसे फरियाद करने लगी कि मेरे पति के ह’त्यारों को पक’ड़वाने में मदद करें। तेजस्वी यादव ने महिला का परिचय सबसे कराया। उसके बाद महिला ने बताया कि उनका नाम कुमुद वर्मा है और वे पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा की पत्नी हैं। उनके पति की हत्या पुलिस के सामने कर दी गई। वाल्मीकिनगर से जदयू के विधायक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह पर उन्होंने हत्या का आ’रोप लगाया। उन्होंने बताया कि नृशं’स ह’त्या होने के बावजूद किसी की गि’रफ्तारी नहीं हुई है। सिर्फ एक ठेकेदार ने सरें’डर किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ह’त्यारों को भी बचाने में लगी है। अपनी पार्टी के अ’पराधी नेताओं को बचाने में वे लगातार लगे हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री के आवास कैंपस से श’राब बरा’मद हुई लेकिन कोई का’र्रवाई नहीं की गई। गोपालगंज से कुचायकोट सीट से जदयू विधायक पप्पू पांडेय के ऊपर भी पार्टी ने किसी तरह की का’र्रवाई नहीं की। मंत्री के भाई कई आयोजनों का उद्घाटन करते हैं लेकिन उन पर भी कार्रवाई नहीं की जाती है।

15 फरवरी को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा उर्फ दया वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चारपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनको उस वक्त गोली मारी जब वे नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया चौक पर कुछ लोगों के साथ थे। पहले उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया और ठीक उसके कुछ देर बाद हथियार के साथ पहुंचे अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मार दी। फिर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।

दयानंद वर्मा बेतिया के मूल निवासी थे। वे वहां के क्षेत्र संख्या 2 से पूर्व जिला पार्षद रहे थे और क्षेत्र संख्या 3 से जिला पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी ह’त्या कर दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.