मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe) की रिलीज डेट (Release Date Out) सामने आ गई है. बॉलीवुड के भाईजान ने फैंस से कमिटमेंट किया था कि ईद पर वह अपनी फिल्म से धमाका करेंगे तो उन्होंने अपना कमिटमेंट पूरा कर दिया है. सलमान खान ने एक दमदार पोस्टर शेयर करने के साथ ही ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.
सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए बताया है कि फिल्म 13 मई, 2021 को रिलीज होगी. सलमान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा- ‘ईद का कमिटमेंट किया था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने…’. इस कैप्शन के साथ में सलमान खान ने #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है.
दर्शकों को राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ बड़े पर्दे पर उनके आने का बेसब्री से इंतजार है. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा 2021 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस को अधिक उत्साहित कर दिया है. फिल्म की रिलीज में ठीक दो महीने का वक्त बचा है. सलमान खान की फिल्में एक्शन, ड्रामा, एंटरटेनमेंट का फुल डोज होती हैं.
सलमान खान के साथ फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है, जिसका निर्माण सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है.
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में फिनाले से ठीक पहले फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं. उनके साथ फिल्म में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा भी यहां पहुंचे थे. सलमान ने हमेशा की तरह से अपने ही अंदाज में फैंस के सामने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है. सलमान के फैंस के लिए ये एक बड़ा तोहफा है. सलमान के फैंस इस खबर को सुनने के बाद से खासा खुश हैं. ईद पर सलमान की तरफ से फैंस के लिए ये परफेक्ट ईदी होगी.







Leave a Reply