Breaking NewsGadgets

Samsung का शानदार ऑफर, फ्री में पा सकते हैं नया स्मार्टफोन Galaxy M12; मिलेगी 6000mAh बैटरी

सैमसंग (Samsung) ने इसी हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M12 (Samsung Galaxy M12) लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 9,999 से शुरू होती है, और इस फोन की पहली सेल 18 मार्च को रखी गई है. प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी. सेल अमेज़न.इन पर रखी जाएगी, और अभी लाइव हुए पेज पर ‘Notify Me’ का ऑप्शन दिया गया है. अमेज़न पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक इस नोटिफाई मी ऑप्शन को ऑन करके ये स्मार्टफोन जीत सकते हैं. इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है. आइए जानते हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में.

Samsung Galaxy M12 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोलूशन 720×1600 पिक्सल का है. डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड OS पर बेस्ड One UI Core पर बेस्ड है. फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दी गई है.

Samsung galaxy M12 को जीतने का मौका दिया जा रहा है.
Samsung galaxy M12 को जीतने का मौका दिया जा रहा है.


इसमें Exynos 850 प्रोसेसर और तीन वेरिएंट दिए गए हैं, जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज, 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज और 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

ग्राहक इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में खरीद सकते हैं.  कैमरे के तौर पर इस नए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ दिया है. दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, जिसका अपर्चर f/2.2 है और तीसरा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, मैक्रो लैंस है. इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.


पावर के लिए Samsung Galaxy M12 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 4G नेटवर्क पर 58 घंटे के बैकअप देती है कनेक्टिविटी के लिए फोन में पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.