BIHARBreaking NewsSTATE

महादेव के रंग में रंगे नीतीश के मंत्री जमा खान, अलग अंदाज में दर्शन के लिए पहुंचे मंदिर, कही ये बात

कैमूर: महाशिवरात्रि के अवसर पर कल देश भर में श्रद्धालु महादेव की भक्ति में लीन दिखे. पूरे दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं भीड़ लगी रही. कई मंत्री और सांसद भी भगवान शिव की भक्ति में लीन अनोखे अंदाज में दिखे. इसी क्रम में बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान अनोखे अंदाज में शिव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे. मंत्री जी को मंदिर में देखकर लोग काफी खुश हुए.

समाज को शांति और भाईचारे का दिया संदेश

जेडीयू नेता और मंत्री जमा खान भगवा धारण कर माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहन कर कैमूर के मोहनिया स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंचे और पूरे समाज को शांति और भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए आता है. ऐसे में हमें जात पात से ऊपर उठ कर त्योहारों का आनंद लेना चाहिए. इससे समाज में शांति और भाईचारे का माहौल रहता है.

जनता के प्रति बनता है फर्ज

मंत्री जमा खान ने कहा, ” मैं जनता को ये मैसेज देना चाहता हूं कि मैं भी कैमूर का बेटा हूं. 18 साल मैंने संघर्ष किया है. जनता के आशीर्वाद से मुझे सभी समाज के लोगों ने एक लाख वोट देकर चैनपुर विधानसभा चुनाव में जिताने का काम किया. ऐसे में जब उन्होंने मुझे अपना बेटा और भाई माना तो मेरा भी कर्तव्य बनाता है कि मैं भी भाईचारा बना कर चलूं. मैं पूरे देश को यह मैजेस देना चाहता हूं कि कैमूर में हिंदू हो या मुस्लिम सभी एक जगह मिलकर त्योहार मनाते हैं.”

दरसअल, कैमूर के मोहनिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़े ही धूम धाम से भव्य झांकी झांकी निकली जाती है. इसे देखने के दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग आते हैं. इसी क्रम में जमा खान भी वहां पहुंचे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.