Breaking NewsDELHI

दिल्ली में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2020 पहुंचा, 24 घंटे में आए 409 नए, 3 की मौ’त

नई दिल्ली.  देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्र’मण का असर अब राजधानी दिल्ली पर भी देखने में आ रहा है. आए दिन दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या भी बढ़ी हुई रिकॉर्ड की जा रही है.

बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बड़ा उछाल दर्ज करते हुए 409 रिकॉर्ड की गई. वही रिकवर्ड/ डिस्चार्ज/माइग्रेट होने वालों का आंकड़ा सिर्फ 286 ही रिकॉर्ड किया गया. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की जान भी चली गई है. होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को 409 नए मामले रिकॉर्ड किए गए. कोरोना का टेस्ट कराने वालों की संख्या 69810 रिकॉर्ड की गई. वहीं, प्रतिदिन होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है.
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1028 रिकॉर्ड की गई. पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 0.59 फ़ीसदी रिकॉर्ड किया गया. अब दिल्ली में भी एक्टिव मामलों की संख्या 2020 हो गई है. यानी पॉजिटिविटी रेट अब कुल 4.91% रह गया है. मरने वालों की संख्या 10934 हो गई है.

दिल्ली भर के अस्पतालों की बात करें तो कुल 5711 बेड हैं जिसमें से 579 पर मरीज भर्ती हैं. बाकी 5132 अभी भी खाली पड़े हुए हैं. इसके अलावा डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में 5525 बेड हैं जिनमें से सिर्फ 4 पर ही कोरोना मरीज भर्ती हैं.


इसके अतिरिक्त डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 97 बेड की व्यवस्था है जोकि पूरी तरह से खाली ही पड़े हुए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों को लेकर कंट्रोल रूम को 203 कॉल भी मिली. पिछले 24 घंटे में कंटेनमेंट जोन की संख्या 592 रिकार्ड की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.