BIHARBreaking NewsSTATE

महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी कड़ी में पुरीख स्थित काशेश्वर नाथ शिवमंदिर में बड़ी संख्यां में श्रद्धालु जुटे हैं। बताया गया कि हर वर्ष की भांति काशेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई।जो पूरे गाँव का भ्रमण किया। इस दौरान नदी से जल भर कर बाबा का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्यां में एकत्रित होकर इस पावन अवसर पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्यां में हर वर्ष लोग यहां पहुंचकर भोले बाबा को जलाभिषेक करते हैं। इसको लेकर स्थानीय कैलाश मिश्रा, विनोद मिश्र, इन्द्रकांत मिश्र,रंजन मिश्र, महेश कांत मिस्र ,बच्चन झा,किशोर मुखिया, चंदन, मुकेश, उगन टुल्लू झा आदि की सराहनीय भूमिका रहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.