प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट में मंत्री रामसूरत राय को घे’रा। राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी ने सीधे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय को भी इस्तीफा देने का दबाव बनाया। वही उन्होंने कहा कि जिस स्कूल परिसर में शराब की बोतल मिली वो इनके भाई के नाम से है। शराब बिकवाने में मंत्री की भूमिका है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर ह’मला बोलते हुए कहा कि कैबिनेट में 64 फीसदी दागी मंत्री हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अगर सबसे बड़ा शराब माफिया कोई है है तो वो हैं नीतीश कुमार। क्यों कि उनके संरक्षण में श’राब का धं’धा फल-फूल रहा। अब तो इस धंधे में मंत्री और परिवार वाले शामिल हैं। हम मांग करते हैं कि मंत्री रामसूरत राय को ब’र्खास्त किया जाये। तेजस्वी ने कहा कि मंत्री सबूत के साथ जवाब दें। अगर उनके भाई और परिवार के लोग इसमें शामिल हैं तो और क्या सबूत चाहिए। सवाल तो बनता है न जब श’राब मिलने के मामले में उनके भाई पर केस दर्ज होता हो।







Leave a Reply