BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : बिहार में गर्मी से राहत, अब 12 और 13 मार्च को ग’रज के साथ बारिश के आसार

बिहार में बुधवार को दिनभर पुरवाई बही लेकिन अधिकतम तापमान बढ़ा होने की वजह से मौसम गर्म रहा। मौसमविदों का कहना है कि उत्तर और उत्तर पूर्वी भाग में आंशिक कोहरा छाया रहा। बंगाल की खाड़ी की ओर बना प्रतिचक्रवात राज्य में लगातार नमी का प्रसार कर रहा है। 

इस वजह से आर्द्रता का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में पूर्णिया में आर्द्रता जहां 95 प्रतिशत रही, वहीं भागलपुर में 96 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसमविदों का अनुमान है कि लगातार नमी के प्रवाह से सूबे में मेघ गर्जन और बारिश के आसार बन रहे हैं। सूबे में 12 और 13 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। हालांकि उत्तर पश्चिमी और उत्तर मध्य बिहार को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में ही इसका असर दिखेगा। मौसमविदों का कहना है कि कहीं कहीं धूल भरी आंधी के बाद आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है।

इधर बुधवार को राज्य के अधिकतर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पटना में पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया जो इस वर्ष का अधिकतम तापमान है। गया का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, भागलपुर का 32.2, पूर्णिया 30.5 और वाल्मिकीनगर में 33 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। पूरे दिन सूबे में मौसम की स्थिति से लोग परेशान रहे। सूबे में कई जगहों पर सुबह आंशिक कोहरा रहा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा दोपहर में में प्रचंड किरणों से लोग असहज रहे। राज्य के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.