BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट : महाशिवरात्रि के अवसर पर BDO डां विमल कुमार व थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं,कहा- हिंदु संस्कृति के लिए सबसे ख़ास महत्व का हैं पर्व

दीपक कुमार। गायघाट

बीडीओ डां विमल कुमार ने कहां कि महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू संस्कृति के सबसे खास पर्वों में से एक माना जाता है और इस मौके पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व का अलग महत्व है। लोग आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।आज यानी 11 मार्च को महा शिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मान्‍यता के अनुसार, इसी दिन शिवजी का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। इस दिन शिव भक्‍त शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी करते हैं। इस दिन शिव भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.