BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट : महाशिवरात्रि के अवसर पर बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने प्रखंड वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व

दीपक कुमार। गायघाट

बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने प्रखंड एवं प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि के अवसर पर की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। महाशिवरात्रि प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएगा।

उन्होने कहा कि लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व का अलग महत्व है। लोग आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द और सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।आज यानी 11 मार्च को महा शिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मान्‍यता के अनुसार, इसी दिन शिवजी का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। इस दिन शिव भक्‍त शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी करते हैं। इस दिन शिव भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.