- न्यूज एजेंसी एएनआई ने प्रत्यक्षदर्शी सुमन मैती के हवाले से कहा है कि जब मुख्यमंत्री यहां आईं, लोग उनके आस-पास इकट्ठा हो गए, इसी दौरान उनकी गर्दन और पैर पर चोट आई. उन्हों धक्का नहीं दिया गया, गाड़ी की स्पीड भी धीमी थी.
- 21:38(IST) सीएनएन न्यूज18 के मुताबिक गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहती हैं तो सरकार केंद्रीय सुरक्षा देने के लिए तैयार है.
- 21:25(IST) कोलकाता: नंदीग्राम में ममता बनर्जी को चो’ट लगने के बाद तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन और रीसर्च के बाहर प्रदर्शन किया
- 21:22(IST) कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, ममता बनर्जी के हालचाल जानने के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे
- 21:09(IST) नंदीग्राम में कुछ लोगों की धक्कामुक्की में सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट को लेकर चुनाव आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
- 21:03(IST) सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है. एक तरफ जहां केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व है तो वहीं राज्य में बीजेपी, जो कि मिलकर सोनार बांग्ला बनाएंगे.
- 21:00(IST)ममता बनर्जी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये सहानुभूति लेने के लिए सियासी पाखंड है. चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में परेशानियां दिखने के बाद नौटंकी की योजना बनाई है. वह सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पुलिस मंत्री भी हैं. क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ कोई भी पुलिस नहीं थी.
- 20:48(IST) नंदीग्राम में पैर में चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के एएकेएम अस्पताल लाया गया है.
- 15:18(IST) बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को कालीघाट में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी.







Leave a Reply