गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले समस्तीपुर (बिहार) के युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अगवा कर जबरन निकाह कर लिया।घरवालों के बताने पर जान से मारने की ध’मकी देने लगा। रविवार की रात में जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शाहपुर थाने पहुंच तहरीर दी। आ’रोपित के खि’लाफ अप’हरण व लव जिहाद का केस दर्ज पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है। निकाह कराने वाले की तलाश चल रही है।
कक्षा छह में पढ़ती है किशोरी
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले तबारक खान का परिवार लंबे समय से शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल आते- जाते पीछा करता था। एक मार्च को घर से निकली बेटी को अगवा कर जबरन उसके साथ निकाह कर लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शाम को घर के पास लाकर छोड़ा। घटना के बाद से उनकी बेटी गुमशुम रहने लगी। पूछने पर कुछ नहीं बताया। रविवार को उसके बैग से उर्दू में लिखा दस्तावेज मिला। छानबीन करने पर पता चला कि निकाहनामा है। प्रभारी सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़त को मेडिकल के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। निकाह कराने वाले की तलाश चल रही है।
स्वजन ने कहा आरोपित ने की जबरदस्ती
किशोरी के स्वजन ने शाहपुर पुलिस को बताया कि अपहरण कर निकाह करने के बाद आरोपित ने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती की। किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।रविवार को पूछने पर बेटी ने यह जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संतोष सिंह ने बताया कि कोर्ट में पीड़ित का बयान दर्ज कराया जाएगा। अगर जबरदस्ती किए जाने की बात सामने आई तो दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
मजदूरी करते हैं माता- पिता
किशोरी के परिजन मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। मां आसपास के घरों में बर्तन धुलती है। पिता फेरी लगाकर ठेले पर मूंगफली बेचते हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहम गया है।स्वजन का कहना है कि पुलिस एफआइआर का कापी नहीं दे रही है। मंगलवार को थाने गए तो बताया कि कोर्ट में बयान होने के बाद एफआइआर की कापी दी जाएगी।
जिले में लव जिहाद का तीसरा केस
जिले में लव जिहाद का यह तीसरा केस है। पहला मामला एक माह पहले चिलुआताल थाने में दर्ज हुआ था। दूसरा केस दो दिन पहले हरपुर-बुदहट पुलिस ने केस दर्ज किया था। रविवार को शाहपुर पुलिस ने तीसरा केस दर्ज किया।







Leave a Reply