नई दिल्ली: होली का त्योहार (Holi 2021) आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि होली से पहले सभी लोग अपने घरों में पापड़ और चिप्स जैसे कई तरह के आइटम तैयार करते हैं. ऐसे समय में आप पापड़ का बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. वैसे तो यह हमेशा चलने वाला बिजनेस है, लेकिन होली के समय में इस बिजनेस के जरिये आप बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसको शुरु कर सकते हैं और इसमें कितने रुपए खर्च होंगे-
ये बिजनेस आप 10 हजार से लेकर 2 लाख रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं. पापड़ बनाने के बिजनेस (Papad Making Business) को सिर्फ 2 लाख रुपये में किया जा सकता है. नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (National Small Industries Corporation, NSIC) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है जिसके जरिए आपको मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme)के तहत आपको 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट में मिल जाएगा.
कुल कितना आएगा खर्च?
इस रिपोर्ट के मुताबिक, 6 लाख रुपये के कुल निवेश से करीब 30 हजार किलोग्राम की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 6.05 लाख रुपये खर्च होगा. कुल खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल का खर्च शामिल है.
कितनी जगह चाहिए होगा?
आपको बता दें पापड़ बनाने के बिजनेस के लिए कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी. अगर आपके पास इतनी जगह नहीं है तो आप किराए पर भी जमीन ले सकते हैं.
कौन सी मशीनें चाहिए होंगी?
पापड़ बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको स्विफ्टर, दो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला बेलन, एल्युमीनियम के बर्तन और रैक्स जैसी मशीनरी की जरूरत होगी.
कहां बेच सकते हैं प्रोडक्ट?
प्रोडक्ट बनकर तैयार हो जाने के बाद आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बेच सकते हैं. ऑफलाइन आप इसे थोक व्यापारी और रिटेल व्यापारी को बेच सकते हैं. इसके अलावा सुपर मार्केट और बड़े रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं.
कितना होगा मुनाफा?
अनुमान के हिसाब से निवेश का लगभग 20 प्रतिशत तक की कमाई हो सकती है. यानी 1 लाख निवेश करने पर लगभग 20 से 30 हजार प्रति महीने की कमाई हो सकती है.







Leave a Reply