BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में दो दिन पूर्व गायब किशोर की ह’त्या कर फें’का गया श’व मिला, मचा बवा’ल

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन से दो दिन पूर्व गायब मड़वन निवासी सुनील राम के 12 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार का श’व ब’रामद किया गया। अपराधियों ने उसकी ह’त्या कर श’व को झाड़ी में फें’क दिया था।

सात मार्च को घर से गायब हुआ था :

सुजीत सात मार्च को घर से गायब हो गया था। इस संबंध में आठ मार्च को करजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गायब किशोर का श’व मड़वन टोंक सड़क के किनारे झाड़ी में मिलने की सूचना पर सन’सनी फैल गई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

आ’क्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम :

आ’क्रोशित लोगों ने मड़वन चौक के समीप एनएच 722 को जाम कर दिया। टायर जला व बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर वे हंगा’मा करने लगे। आंदोलनकारियों ने मौके पर पहुंची करजा पुलिस को खदे’ड़ दिया। इससे पूर्व किशोर की बरामदगी को लेकर लोगों व किशोर के स्वजनों ने मंगलवार की सुबह हंगामा करते हुए एनएच 722 को मड़वन चौक के समीप जाम कर दिया।

स्थानीय युवकों पर किशोर को गायब करने का आरोप :

लोग स्थानीय दो युवकों पर किशोर को गायब करने का आरोप लगाते हुए उन्हें सामने लाने की मांग कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि गांव में ही एक व्यक्ति के मृत्यु भोज में काम करने के बहाने किशोर को घर से बुलाकर ले जाया गया था। रात में उसे गायब कर दिया गया। किशोर के स्वजन गांव के ही सोनू सिंह व उज्ज्वल कुमार पर उसे गायब करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। बाद में मौके पर पहुंचे सरैया अनुमंडल डीएसपी राजेश कुमार शर्मा ने किशोर और भोज वाले घर जाकर लोगों से पूछताछ की। बाद में मुख्यालय से डॉग स्क्वॉयड की टीम बुलाई गई, जो किशोर के घर से विभिन्न मार्गों से घूमते हुए आरोपित के बरामदे पर जाकर बैठ गया। बाद में थानाध्यक्ष के समझाने पर दोपहर करीब ढाई बजे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। इसके करीब एक घंटे बाद लोगों को शव झाड़ी में होने की सूचना मिली।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.