आज दिनांक 9 मार्च 2021 को होटल ‘The Park’ में महारथ मंत्रा इंस्टीट्यूट द्वारा अभी हाल में ही हुए सीटीईटी एग्जाम में सफल हुए छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथिगण आरबीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ ममता रानी एवं श्री रंजन कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। इस सम्मान समारोह में डॉ ममता रानी एवं रंजन कुमार द्वारा महारथ मंत्रा के सभी सफल छात्रों एवं छात्राओं अनमोल, अभिप्रिया, स्नेहा, मिताली , वर्षा एवं अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस सम्मान समारोह में हमारे मुजफ्फरपुर के ‘मोस्ट डायनेमिक एंड रिस्पेक्टेड आईपीएस ऑफिसर’ जयंत कांत सर ने भी बच्चों को अपनी ब्लेसिंग्स और शुभकामनाएं दी ।

महारथ मंत्रा के निदेशक मुन्ना सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने के बारे में नहीं है हालांकि इसका मतलब है समाज में दूसरे की मदद करने का तरीका सीखना एवं चुनौतियों से निपटने का तरीका सीखना और इसके लिए महारथ मनसा का संपूर्ण योगदान है। महारथ मनसा की एक शाखा भगवानपुर रीवा रोड में एवं दूसरी शाखा जुब्बा सहनी पार्क के सामने मिठनपुरा में स्थित है जिसमें सीटीईटी एवं अदर कंपटीशन की तैयारी कराई जाती है।







Comment here