BIHARBreaking NewsSTATE

11 जिलों में आंधी-व’ज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अ’लर्ट

पटना. बिहार में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं, अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए पूर्वानुमान जताते हुए आंधी, वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है. जिन जिलों में खासकर आंधी के साथ वज्र’पात की आशंका जताई गई है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं.

बारिश को लेकर भी कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मार्च से लेकर जुलाई तक बारिश से लेकर वज्रपात तक का मौसम माना जाता है और इस दौरान लोगों को खास सावधानियां बरतने की जरूरत भी होती है. यही वजह है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

बदलते मौसम में तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम शुष्क हो रहा है. इस दौरान हवा का प्रभाव दक्षिण, पूर्वी, पश्चिमी और पूर्वी-दक्षिणी दिशा की ओर रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 घंटे में कई बार बदल रही हवाओं की गति से आंधी और वज्रपात की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो सुबह में हवा की गति उत्तरी-पूर्वी और फिर दोपहर बाद तेज धूप में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व हो रही है. इससे तेज धूप होने के बाद भी तपिश और गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है. यही स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी.

रविवार को सबसे अधिक गर्म शहर भागलपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, गया सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया. पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, वहीं पर न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जाे सामान्य से कम था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.