BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : DPS जूनियर इंटरनेशनल स्कूल के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूरा होने पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

दिनांक 06/03/2021 को डीपीएस जूनियर इंटरनेशनल स्कूल दाउदपुर कोठी पुलिस लाइन रोड मुजफ्फरपुर में विद्यालय के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूरा होने पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन पूर्णतः सरकार के द्वारा निर्धारित कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति दीया , विद्यालय के निर्देशिका श्रीमती सिन्हा एवं दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस से आए रीजनल फ्रेंचाइजी श्री अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे बच्चों के द्वारा केक का’टकर किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित पाठशाला क्लब से डीपीएस जूनियर इंटरनेशनल स्कूल के ट्रेनर श्री धीरज श्रीवास्तव ने प्राचार्य को 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में बधाइयां दी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक श्रीवास्तव ने उपस्थित अभिभावकों को कहा कि विद्यालय बहुत ही कम समय में बिहार एवं झारखंड के सबसे तेजी से विकसित हो रही प्ले स्कूल बन गई है । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री ध्रुव कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रिचा जसवाल एवं रेणु कश्यप उपस्थित थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.