पंजाब नैशनल बैंक द्वारा द ग्रैण्ड होटेलमें इंडियन ऑयल डीलर्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय डीलरों के साथ इंडियन ऑयल के उच्चाधिकारीयों एवं फील्ड अधिकारियों ने भी भाग लिया । इस कार्यक्रम को मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा ने संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा, के साथ सहायक महाप्रबंधक श्री पंकज कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार, श्री आशु शर्मा व श्री सुरेश कुमार सहित रैम तथा मंडल कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अभिजीत सिन्हा ने कहा कि पीएनबी और इंडियन ऑयल के बीच संबंध की एक नई पहल आरम्भ हुई है । इस पहल के बाद निसंदेश दोनों संस्थाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी उपस्थित डीलरों व अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि बैंक सभी डीलर्स को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायेगा जिससे डीलर्स की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी एवं डीलर्स भी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकेंगे। बैंक द्वारा इस योजना की जानकारी पीपीटी के माध्यम से अपनी सभी उपस्थित डीलरों को प्रदान किया।








Leave a Reply