बिहार के समस्तीपुर में समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस हाद’से की शि’कार हो गई। समस्तीपुर- सहरसा रेल खंड में नयानगर में बखरी ढाला पर जानकी एक्सप्रेस की एक पोकलेन से ट’क्कर हो गई। इससे पोकलेन का चालक गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गया जबकि ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षति’ग्रस्त हो गया।
इस हा’दसे में ट्रेन के किसी यात्री को कोई चोट नहीं आयी। हा’दसे के बाद रेल मह’कमे में अफ’रातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हा’दसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। समस्तीपुर से सह’रसा जा रही जानकी एक्सप्रेस जिस समय बखरी ढाला के पास पहुंची उस समय गुमटी खुली हुई थी और गुमटीमैन लापता था जिससे पोकलेन लेकर चालक गुमटी तक पहुंच चुका था।
इससे ट्रेन के इंजन और पोकलेन में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि टक्कर के बाद इंजन में फंसने से पोकलेन करीब पांच सौ मीटर तक घ’सीटता चला गया। इससे इंजन में खराबी आ गई। इधर, हा’दसे में ज’ख्मी हुए पोकलेन के चालक को आनन-फानन में रोसड़ा अस्पताल भेजा गया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद रेल पुलिस व आइपीएफ के अलावा हसनपुर के बीडीओ, सीओ और हसनपुर के थाना अध्यक्ष घट’नास्थल पर पहुंच चुके थे।







Leave a Reply