अगर आप पुलिस की जांच से परेशान हैं। पुरानी FIR पर पर जांच लंबे समय से ठप पड़ी है तो निर्धारित समय पर आप SP ऑफिस पहुंच जाएं। यहां DSP के साथ SP की मौजूदगी में थानेदार भी मिल जाएंगे। एक ही रूम में अफसरों का आमना-सामना थानेदार से होगा और लंबित मामले में तेजी आ जाएगी। पटना में सिटी SP सेंट्रल ने इसके लिए CIR सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन रूम बनाया है, जहां हर दिन निर्धारित समय पर थानेदारों की क्लास लगाई जाएगी।
अनुसंधान में तेजी लाएगा CIR
सिटी SP विनय तिवारी का कहना है कि CIR सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन रूम का शुभारंभ अनुसंधान में तेजी लाने के लिए प्रयोग के तौर पर पिछले साल शुरू किया गया था। कोरोना काल में यह बंद हो गया था। सरकार के निर्देश पर फिर इसे शुरू किया जा रहा है। 24 फरवरी से इसकी शुरुआत की गई है। इसमें सुबह 9 से रात 9 बजे तक 4 घंटे की शिफ्ट में सभी अनुसंधानकर्ता और थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस दौरान SP और DSP समीक्षा करते हैं।
इस शेड्यूल पर अपने मामले को लेकर जाएं CIR
शेड्यूल हो गया है तय, आप भी हो सकते हैं शामिल
आप परे’शान हैं, मु’कदमा द’र्ज करने के बाद कोई तेजी नहीं आ रही है। ऐसे में आप तय शेड्यूल में CIR में पहुंच जाएं। इसके लिए जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें आप अपने थाना के हिसाब से तय समय पर पहुंच जाएं। इस दौरान सिटी SP विनय तिवारी के साथ अन्य पदाधिकारी व अनुसंधानकर्ता मौजूद रहेंगे। आपसे संबंधित मामले की भी लगे हाथ स्क्रीनिंग हो जाएगी।
CIR में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CIR में पटना की सेंट्रल रेंज की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 23 फरवरी से 5 मार्च के बीच सेंट्रल के थानों की पुलिस ने 2017 और 2019 से लंबित कांडों के 5 अभियुकतों को गिरफ्तार किया है। इसमें रंगदारी के लंबित कांड के दो रंगदार भी शामिल हैं।







Comment here