BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पुलिस पाठशाला में प्रवेश के लिए दो हजार छात्रों ने दी परीक्षा

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के परीक्षा भवन में शुक्रवार को पुलिस पाठशाला की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शांतिपूर्ण तरीके से डेढ़ घंटे की यह परीक्षा हुई। इस मौके पर एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी राय, एएसपी अभियान विजय कुमार सिंह, परीक्षा के कंट्रोलर डॉ. प्रो. राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। परीक्षा पुलिस प्रशासन और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को लाइन लगाकर प्रवेश कराया गया।ं क्यूआर कोड के जरिये छात्रों ने अपने एंड्रॉयड फोन से 100 अंकों की परीक्षा दी। इस प्रवेश परीक्षा को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे।

प्राचार्य डॉ. ओपी राय ने बताया कि पुलिस पाठशाला में सफल अभ्यíथयों को कॉलेज के शिक्षकों और पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि, यहां पहली बार पेपरलेस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया है। उन्होंने इसके सफल संचालन का श्रेय समन्वयक डॉ. प्रो. राजीव रंजन, तकनीकी विशेषज्ञ भारत भूषण को दिया। एएसपी ने कहा इसका परिणाम जल्दी जारी किया जाएगा। सफल छात्रों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन करने के उपरात कक्षा का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। मौके पर प्रो. सुरेंद्र राय, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. टीके डे, डॉ. रमेश विश्वकर्मा, इम्तेयाज, नवीन, मयंक मौसम, उपेन्द्र सिंह, डॉ. ललित किशोर और पुलिस पाठशाला के पूर्ववर्ती शिक्षक भी मौजूद थे। इतिहास के कुछ पेचीदे सवालों पर हुई परेशानी

बेला के रहने वाले एक विद्यार्थी शुभम कुमार ने बताया कि वह साइंस का छात्र है, इसलिए साइंस के सवालों को कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन इतिहास के कुछ पेचीदे सवालों पर परेशानी हुई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.