BIHARBreaking NewsSTATE

सरकारी कार्यक्रम में मंत्री की जगह पहुंचे उनके भाई, सीएम नीतीश बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था

वैशाली जिले के हाजीपुर सिटी में एक सरकारी कार्यक्रम में बिहाल के मंत्री मुकेश साहनी को शिरकत करनी थी। लेकिन, उनके स्थान पर उनके भाई संतोष कुमार साहनी इस कार्यक्रम में पहुंचे। इसे लेकर उन्होंने कहा, वह (मुकेश साहनी) व्यस्त थे, इसलिए उनके प्रतिनिधि पर मैं आया था। वहीं, इसे लेकर राज्य की विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। 

विपक्षी नेताओं ने विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुकेश साहनी के इस्तीफे, उनके भाई संतोश साहनी की गिरफ्तारी और कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। अगर यह सच है तो यह चौंकाने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं इस मामले को देखूंगा।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.