Breaking NewsNational

14 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी IRCTC की लक्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट, ऐसे कराएं बुकिंग

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शाखा IRCTC एक बार फिर अपनी लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट की सेवाएं शुरू करने जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि IRCTC 14 मार्च 2O21 से गोल्डन चैरियट के माध्यम से यात्राएं फिर से संचालित करने जा रहा है. कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (KSTDC) द्वारा संचालित इस ट्रेन को पैसेंजर के अभाव के कारण पिछले साल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

इन रूट्स पर चलेगी लग्जरी ट्रेन 

IRCTC के अनुसार ट्रेन में तीन पैकेज रखे गए है. यह ट्रेन बेंगलुरु से शुरू होकर तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और गोवा होते हुए वापस बेंगलुरु को लौटेगी. जिसकी बुकिंग लग्जरी ट्रेन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है.

मिलेंगी ये सुविधाएं
KSTDC के अनुसार, गोल्डन रथ को गद्दीदार फर्नीचर, रेनोवेटेड कमरे और बाथरूम, नई लिनन और कटलरी से सुसज्जित किया गया है. इस लग्जरी ट्रेन में वाई-फाई सुविधा के साथ स्मार्ट टीवी भी है. इसके अलावा, ट्रेन में सीसीटीवी और आग से बचाव जैसी सुरक्षा सुविधाओं को भी अपग्रेड किया गया है. ट्रेन के खाने के मेन्यू को भी नये तरीके से तैयार किया गया है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा.

अधिकारियों ने आगे कहा, ‘ट्रेन में अनुभवी शेफ द्वारा मेन्यू तैयार किया गया है जो यात्रियों को इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक खाना पेश करेंगे. अब इस पैकेज में चुनिंदा होम मेड पेय पदार्थों के साथ-साथ कई दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे. इसके अलावा मेहमान अब ऑनबोर्ड स्पा थेरेपी के साथ रिलेक्स कर पाएंगे. फिटनेस के शौकीनों के लिए आधुनिक वर्कआउट मशीनें भी लगाई गई हैं.’ इसके साथ ही लग्जरी ट्रेन टूर पैकेज में ऑन बोर्ड मील, गाइड के साथ एसी बसों, मॉन्यूमेंट एंट्री फीस और बाहर के वेन्यू पर मील भी शामिल हैं.

ट्रेन के पैकेज : 

1. कर्नाटक की शान (6 रात / 7 दिन) – 14 मार्च को बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर नेशनल पार्क, मैसूर, हैलेबिड, चिकमंगलूर, हम्पी, ऐहोल, पट्टाडकल, गोवा को कवर करते हुए वापस बेंगलुरु लौटेगी.

2. ज्वेल ऑफ साउथ – संशोधित (3 रात / 4 दिन) 21 मार्च को बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, हम्पी, महाबलीपुरम से वापस बेंगलुरु.

आईआरसीटीसी ने एक समझौते के तहत इस स्पेशल ट्रेन के ऑपरेशन, मैनेजमेंट और मार्केटिंग की जिम्मेदारी कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (KSTDC) से ले ली है. KSTDC ने 2008 में गोल्डन चैरियट ट्रेन को लॉन्च किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.