BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा का दायित्व स्थानांतरण समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा का सत्र 2021 – 2022 का दायित्व स्थानांतरण समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक – 4-03-2021 को स्थानीय फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में किया गया जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका तुलस्यान ने अपनी नई कार्यकारिणी के साथ चुनाव अधिकारी सौरभी नाथानी द्वारा शपथ ग्रहण की साथ ही सत्र 2020 – 2021 में जिन सदस्याओं ने अच्छे कार्य किए उनके वर्तमान अध्यक्षा प्रीति पोद्दार के द्वारा पारितोषिक दिया गया । कई गणमान्य अतिथियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई – श्री सुमित चामडिया ( नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ) , श्री अमित खेमका ( मंडलीय उपाध्यक्ष ), श्री आकाश कंदोई ( मंडलीय सहायक मंत्री ) , राहुल नाथानी ( मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष) , श्री रतन तुलस्यान, श्री कैलाश जी भरतिया , पवन बंका, कुसुम चाचान, श्रीमती राज चांडक, प्रिंशु मोदी, श्री रमेश केजरीवाल आदि उपस्थित थे। कार्यकारिणी का नया सत्र जो गठित हुआ है वो इस प्रकार है :-

  1. प्रियंका तुलस्यान – अध्यक्षा
  2. संगीता गोयनका – सचिव
  3. सीमा केडिया – कोषाध्यक्ष
  4. प्रीति पोद्दार – निवर्तमान अध्यक्षा
  5. प्रीति टेकरीवाल – उपाध्यक्ष
    6.सुषमा पोद्दार – सह सचिव
    7.प्रीति अग्रवाल – मीडिया / जनसंपर्क अधिकारी
  6. नीतू तुलस्यान – नारी चेतना अधिकारी
  7. मंजू अग्रवाल – कन्या भ्रूण संरक्षण अधिकारी
  8. मेघा शिश्का – रक्तदान संयोजिका
  9. बिंदु मखरिया – सांस्कृतिक अधिकारी
  10. अन्नपूर्णा बंका – पर्यावरण अधिकारी
  11. स्वीटी चाचान – स्वच्छता अभियान अधिकारी
  12. पूनम गट्टाणी – बधाई संदेश अधिकारी
  13. आरती अग्रवाल – आत्मनिर्भर भारत संयोजिका
  14. नीतू पालरीवाल – ऑक्सीजन सिलिंडर प्रभारी
  15. सविता वर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
  16. शिल्पी केजरीवाल – संस्कृति C. A.

सभी अतिथियों एवम सदस्याओं ने सत्र 2021 – 2022 की नई कार्यकारिणी को बधाईयां दी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.