Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अनुराग-तापसी के घर छापेमा’री पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- केंद्र की हाल’त ‘खि’सियानी बिल्ली’ जैसी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अभिनेत्री तापसी पन्नू  (Tapsee Pannu) और फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमा’री पर टिप्पणी की है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन मुहावरों के ‘अर्थ’ समझाते हुए केंद्र सरकार पर हम’ला बोला. राहुल ने आ’रोप लगाया कि केंद्र सरकार किसान समर्थकों पर छापेमारी की कार्र’वाई कर रही है. हालांकि राहुल ने अपने ट्वीट में अनुराग कश्यप या तापसी का नाम नहीं लिया है.

वायनाड सांसद ने ट्वीट किया – ‘कुछ मुहावरे: उँगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार IT Dept-ED-CBI के साथ ये करती है. भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया. खि’सियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रे’ड कराती है’


छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर
बता दें आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमा’री की. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमा’री फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हि’स्सा है. उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न परिसरों से दस्तावेज एवं कंप्यूटर आदि उपकरण जब्त किया गए हैं.

पन्नू और कश्यप, दोनों को कई मुद्दों पर अपने खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाना जाता है. दोनों पुणे में शूटिंग कर रहे हैं और समझा जाता है कि छापेमा’री के दौरान होने वाली प्रारंभिक पूछताछ के तहत आयकर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की.

जिन अन्य के खिलाफ छापेमारी की गई उनमें फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के कुछ कर्मचारी शामिल हैं, जिसे 2018 में भं’ग कर दिया गया था. इसमें इसके तत्कालीन प्रवर्तक कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना शामिल हैं. आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन संस्थानों के बीच हुए कुछ लेन-देन विभाग की नजर में थे और कर चोरी के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए सबूत एकत्रित करने के लिए यह ‘का’र्रवाई की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.