BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मुजफ्फरपुर केंद्रीय जेल में छापेमा’री, जे’ल के अ’पराधी निकले ढ़ेर स्याने, सिर्फ खैनी गुटखा ब’रामद कर पायी पुलिस

दीपक कुमार ।मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के सभी जे’लों में बुधवार की सुबह छापेमा’री की गई। जेल के सभी वार्डों में तलाशाी ली गई। इस दौरान मोतिहारी केंद्रीय कारा व बेतिया में छापेमा’री में सेलफोन व तीन चार्जर बरामद किए गए।मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापेमा’री की गई जिलाधिकारी व एसएसपी की मौजूदगी में सिर्फ पान मसाला और खैनी ब’रामद हुआ।
यही हाल दरभंगा मंडल कारा में प्रभारी डीएम व सिटी एसपी के नेतृत्व में छापा पड़ा लेकिन, खाली हाथ लौटी टीम।मधुबनी मंडल कारा सहित बेनीपट्टी व झंझारपुर स्थित उपकारा में बुधवार की अहले सुबह छापेमारी की गई। मधुबनी मंडल कारा में डीएम अमित कुमार व एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में छापेमा’री की गई। इस दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सका।समस्तीपुर दुघपुरा स्थित मंडल कारा मे बुधवार सुबह सदर एसडीओ आरके दिवाकर और डीएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान जे’ल के अंदर अस्पताल समेत सभी वार्डो का गहन निरीक्षण किया गया। काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी थे। करीब डेढ घंटे तक छापेमारी के बाद कोई भी आप’त्तिजनक समान बरामद नही हुआ।मोतीहारी जेल छापेमारी के क्रम में जेल में छुपाकर रखे गए पांच सेलफोन तथा तीन चार्जर बरामद किए गए हैं।अ’पराध में टॉप पर चल रहे सीतामढ़ी में भी खैनी गुटखा मिला शिवहर में कुछ भी आप’त्तिजनक नही पाया गया।जबकी बेतिया मंडलकारा में छापे मे दो सेलफोन बरा’मद की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.