BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

SBI की जितवारपुर शाखा से पांच लाख की लू’ट, तीन लु’टेरों ने दिया घट’ना को अंजाम

सशस्त्र अपराधियों ने बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक की जितवारपुर शाखा से पांच लाख रुपये लू’ट लिए। लोगों को इस बात की जानकारी तब मिली जब बैंककर्मियों ने इसकी सूचना सार्वजनिक की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बैंक का जायजा लिया। करीब दस बजे बैंक कर्मी ने बैंक को खोलकर अभी काम-काज शुरू करना ही आरंभ किया था कि एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वहां पहुंचकर पिस्तौल की नोंक पर बैंक कर्मियों को क’ब्जा में ले लिया। वहां रखे पांच लाख रुपये लूट कर बैग में रखकर आराम से निकल भागे। अपराधियों के जाने के बाद लोगों को इस बात की सूचना मिली। पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं बैंक कर्मी बैंक में रखे रुपये का मिलान कर रहे हैं। बता दें कि इस घट’ना के दो माह पूर्व भी अपरा’धियों ने मुफस्सिल थाना के बिशनपुर स्थिति क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से 1 लाख 80 हजार रुपये लू’ट लिए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.