Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Breaking News: अनुराग कश्यप , विकास बहल और तापसी पन्नू के घर पर आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली. आयकर विभाग ने  फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), विकास बहल (Vikas Bahl) और अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu)  के घर पर छापा मा’रा है. मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है. आयकर विभाग की ओर से की जा रही छापेमा’री मुंबई में कई जगहों पर की जा रही है.

एक निजी संवाददाता आशीष महर्षि ने बताया कि इन लोगों के खि’लाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मा’मला है. इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

एक निजी चैनल के संवाददाता आनंद तिवारी के मुताबिक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फैंटम फिल्म्स के ठिकानों पर भी छापेमा’री की का’र्रवाई की गई है. इसके साथ ही आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर छापे मारे गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.