BIHARBreaking NewsSTATE

पप्पू यादव बोले- हर जिले में पांच और अनुमंडल में श’राब की एक दुकान खोले नीतीश सरकार

पटना. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने श’राबबन्दी को लेकर बिहार सरकार (Nitish Government) पर जमकर निशाना साधा है. जाप अध्यक्ष ने कहा कि श’राबबंदी से पहले राज्य को श’राब से साढ़े पांच हज़ार करोड़ की आय होती थी, लेकिन अब पांच वर्षों में शराब तस्करी का व्यापर 50 हज़ार करोड़ रुपए का हो गया है. मुख्यमंत्री अड़े हुए हैं कि शराबबंदी को रिव्यू नहीं करेंगे, क्या ऐसा नहीं हो सकता कि शराब पर 100 फीसदी का टैक्स लगा दिया जाए और जिले में पांच एवं अनुमंडल पर एक श’राब की दुकान खुले?

पप्पू यादव ने पटना में कहा कि बिहार के हर पंचायत में शराब बनाने की भट्टी चल रही है. हर रोज ज’हरीली श’राब से मौ’त की खबरें सामने आ रही हैं. हमारी मांग है कि श’राब तस्करों को 6 महीने में स्पीडी ट्रायल कर आजीवन का’रावास या फां’सी की स’जा दी जाए.

पप्पू यादव ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नियत पर शक नहीं है लेकिन उनकी इच्छाशक्ति  को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. उनका मंत्रिमंडल और प्रशासन उनके हाथ से निकल गया है. सभी नेताओं और पुलिस वालों का ब्ल’ड टेस्ट होना चाहिए, इससे पता चल जाएगा कि थाना में पुलिस वाले रोज शराब पीते हैं या नहीं? मैं इसकी जांच चाहता हूं. उन्होंने कहा कि शरा’ब किनके संरक्षण में बिक रहा है, इसका पता लगाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता खुद आगे आकर अपना टेस्ट कराएं.

जहरीली शराब से होनी वाली मौतों के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उत्पाद मंत्री इसकी जिम्मेदारी कब लेंगे? कब एसपी, डीएसपी और दूसरे बड़े पदाधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा. विधानसभा, विधायकों के आवास, पुलिस हेडक्वार्टर के आस-पास शराब मिल रही है. क्या नीतीश कुमार कोई तारीख बताएंगे कि इस तारीख के बाद शराब की तस्करी बंद हो जाएगी?

पप्पू ने कहा हम एक डेडलाइन चाहते हैं और यदि डेडलाइन के बाद भी शराब मिलती है तो पूरा मंत्रिमंडल इस्तीफा दे. पप्पू यादव ने कहा कि दारू माफियाओं के कहने पर पुलिस निर्दोष लोगों को गिर’फ्तार कर रही है. सरकार यह बताए कि अभी तक कितने शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया और संपत्ति जब्त की गई है.

पूर्व सांसद ने टीकाकरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब तक 80 करोड़ लोगों को टीका नही मिल जाता है तब तक समाधान नहीं होगा. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के टीका लेने से क्या कोरोना कम हो जाएगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.