BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

होली 2021 से पहले यात्र‍ियों को नई उड़ान का ग‍िफ्ट

Darbhanga Airline Service: उत्‍तर ब‍िहार के लोगों को दरभंगा से व‍िमान सेवा प्रदात कंपनी स्‍पाइसजेट ने होली 2021 से पहले एक खुशखबरी दी है। अब द‍िल्‍ली की तर्ज पर मुंबई के ल‍िए भी प्रत‍िद‍िन यहां से दो उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। कंपनी ने इसकी बु‍क‍िंग भी शुरू कर दी है। यह सेवा आगामी 10 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके बाद यात्र‍ियों को सुव‍िधा होगी। खासकर होली से पहले यह सेवा आरंभ होने से माना जा रहा है क‍ि अपने घर आने या वापस मुंबई जाने में लोगों को कम से कम परेशानी होगी।

उड़ान योजना के तहत दरभंगा से व‍िमान सेवा प‍िछले साल शुरू की गई थी। इसके बाद से यहां के एयरपोर्ट और यात्री सुव‍िधा में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में अब दरभंगा से मुंबई के ल‍िए दो उड़ानें आरंभ की जा रही हैं। इसका सीधा फायदा उत्‍तर बि‍हार के 22 ज‍िले के लोगों को म‍िलेगा। उन्‍हें होली के मौके पर अपने घर पहुंचने के ल‍िए कम से कम परेशानी का सामना करना होगा। वहीं इसका प्रभाव क‍िराये पर भी पड़ेगा। पहले की तुलना में प्रत‍ि यात्री कम क‍िराया देना होगा। स्‍पाइसजेट की साइट के अनुसार 10 मार्च के बाद मुंबई से प्रत‍िद‍िन सुबह 8:25 बजे और दोपहर बाद 1:15 दरभंगा के ल‍िए उड़ान हाेगी। इसी तरह से दरभंगा से मुंबई के ल‍िए उड़ान की बात करें तो यहां से भी प्रत‍िद‍िन 11:45 बजे और शाम 04:30 बजे व‍िमान उड़ान भरा करेगा।

मुंबई के ल‍िए व‍िमान सेवा आरंभ होने से कुछ ही द‍िनों पहले द‍िल्‍ली के ल‍िए ऐसी ही सेवा आरंभ की गई थी। माना जा रहा है क‍ि इन दो रूटों पर यात्र‍ियों का दबाव अध‍िक होने के कारण यह सेवा शुरू की गई है। गौरतलब है क‍ि दरभंगा से व‍िमान सेवा शुरू होने के बाद यहां सुव‍िधाओं के व‍िस्‍तार के साथ साथ उड़ानों की संख्‍या को बढ़ाने की द‍िशा में लगातार काम क‍िया जा रहा है। कुछ ही द‍िनों के बाद इंड‍िगो और एयर इंड‍‍िया की ओर से भी व‍िमान सेवा यहां से शुरू की जा सकती है। इसके ल‍िए आरंभ‍िक तैयाारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के व‍िस्‍तार के ल‍िए भूम‍ि अध‍िग्रहण की प्रक्र‍िया तेज कर दी गई है। अभी एप्रन बन जाने के कारण व‍िमानों को रनवे पर ही खड़ेे रखने की मजबूरी भी खत्‍म हो गई है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.