BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश को विधानसभा में उतारकर आगे बढ़ी इलेक्ट्रिक बस, हो गई ट’क्कर

PATNA: मंगलवार को 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसी बस से बैठ कर विधानसभा पहुंचे. लेकिन जैसे ही इलेक्ट्रिक बस सीएम नीतीश कुमार को विधानसभा में उतारकर आगे बढ़ी, कबीर वाटिका की दिवार से टकरा गई. हालांकि इस हादसे में कोई हता’हत नहीं हुआ लेकिन कबीर वाटिका की दिवार टूट गई. 

यह महज एक इत्तेफाक ही है कि जिस इलेक्ट्रिक बस पर बैठने से पहले सीएम ने मीडिया से कहा कि गाड़ी चलाने वाले, मेंटेंन करने वाले ट्रेंड है, इससे एक्सीडेंट की संभावना कम होगी, वही बस विधानमंडल से लौटते समय कबीर वाटिका की दीवार से ट’करा गई. 

इस घटना के बाद विपक्ष ने बसों को विधानमंडल परिसर में लाने को लेकर सरकार को घेरा. कांग्रस ने कहा कि ऐसे तो परिसर में बड़ा-जानलेवा हादसा हो सकता था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि कोई ह’ताहत नहीं हुआ. 

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में  इलेक्ट्रिक बस सेवा की हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की. यह नई बस सेवा पटना नगर, पटना-राजगीर और पटना-मुजफ्फरपुर के लिए आज से शुरू हो की गई. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.