Breaking NewsHIMACHAL PRADESHSTATE

बड़ी खबरः धर्मशाला ‌स्थित मठ में मिले 100 बौद्ध भिक्षु Corona Positive

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में स्थित ग्यौतो मठ में एक ही दिन में 100 बौद्ध भिक्षुओं (Buddhist monks) के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. कांगड़ा के सीएमओ के अनुसार इस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब तक इस मठ में करीब 156 बौद्ध भिक्षु कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि मठ में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गए और यहां तक संक्रमण कैसे पहुंचा है.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं और इसी को देखते हुए प्रशासन ने भी कुछ इलाकों में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है और कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है.

कोरोना टीकाकरण निजी अस्पतालों में भी
वहीं अब हिमाचल में कोरोना टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों को भी चिन्हित कर लिया गया है. यहां पर अलग- अलग जिलों के 70 से अधिक निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत मिली है. उन अस्पतालों के नामों की सूची जारी कर दी गई है. सोलन, मंडी, सिरमौर, किन्नौर, कांगड़ा और ऊना समेत अन्य कुछ जिलों के अस्पतालों के नाम इसमें शामिल हैं. इन अस्पतालों में अब कोरोना का वैक्सीन लगाई जा सकती है.

गौरतलब है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 26 फ़रवरी तक देश भर में 1.42 करोड़ लोगों को टीका लगा है. हालांकि सरकार ने पहले चरण में तीन करोड़ फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा था. इसमें 1,17,88,669 को पहली व 24, 53, 878 को दूसरी खुराक लग चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.