Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Pawan Singh को मिली जान से मा’रने की ध’मकी! लखनऊ में द’र्ज कराई FIR

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं. कभी अपनी फिल्मों और दमदार अभिनय के चलते तो कभी खुद से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के कारण. हाल ही में पवन सिंह फिर से खबरों में आ गए हैं मगर इस बार उनसे जुड़ी इस खबर ने सनसनी फैला दी है. दरअसल, सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Superstar Pawan Singh) को जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में उन्होंने लखनऊ के पुलिस स्टेशन में कुछ लोगों के खि’लाफ एफआईआर दर्ज करा दी है और अपनी जान को ख’तरे में बताया है.

लखनऊ के गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पवन सिंह ने सुरक्षा दी जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने इस मामले में जल्द कर्रवाई करने के लिए भी अनुरोध किया है. पवन सिंह ने ये भी आ’रोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी छवि और स्टारडम को मिट्टी में मिलाना चाहते हैं. वो उन्हें बद’नाम करना चाहते हैं, इसलिए वो उनके खि’लाफ आ’पत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.

आपको बता दें कि पवन सिंह ने बड़े बजट की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में होनी है. इस फिल्म का निर्माण सत्यजीत राय और बिपुल राय, वी प्रांजल फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले कर रहे हैं. पवन सिंह की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ को देवेंद्र तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.