Breaking NewsNational

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई, भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील

नई दिल्ली
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजधानी दिल्ली के AIIMS में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के साथ ही पीएम मोदी ने सभी लोगों से भारत को कोविड-19 मुक्त करने में योगदान देने की अपील भी किया।

PM मोदी ने कहा, ‘यह उल्लेखनीय है कि हमारे डॉक्टर्स और साइंटिस्ट ने बहुत कम समय में कोरोना के खि’लाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है। मैं उन सभी लोगों से व्यक्ति लगवाने का अनुरोध करता हूं, जो इसके योग्य हैं। आइए साथ मिलकर हम भारत को कोविड-19 मुक्त करने में योगदान दें।’

देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग वैक्सीन ले सकेंगे। सरकार ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात यह है कि इस बार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। निजी अस्पतालों में वैक्सीन के एक डोज की कीमत केंद्र सरकार ने अधिकतम 250 रुपये तय की है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन पहले की तरह फ्री रहेगी।


को-विन 2.0 के अलावा आरोग्य सेतु से भी होगा रजिस्ट्रेशन
नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी ऐप्लिकेशन के माध्यम से कर सकेंगे। इसके अलावा ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा भी होगी ताकि पात्र लाभार्थी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

ऐसे सभी नागरिक जो वृद्ध हैं, या 1 जनवरी 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे तथा ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2022, को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे और निर्दिष्ट 20 बीमारियों में से किसी भी एक बीमा’री से पीड़ित हैं, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.