BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

नालंदा में माघी पूर्णिमा के मौके पर विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमा’र

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर। यहां प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमा’र पड़ गए हैं। घट’ना परवलपुर प्रखंड क्षेत्र के पीलीछ गांव की है। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर गांव के ही देवी मंदिर में आयोजित पूजा के मौके पर बने प्रसाद का लोगों ने सेवन किए थे । 

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ना ही मेडिकल टीम भेजा गया ना ही किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सुविधा दी गई यही कारण है कि अधिकतर लोग गांव के ही आरएमपी चिकित्सक से इलाज करा ठीक हो चुके  हैं। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद रविवार को स्वास्थ्य महकमा गहरी नींद से जागी और आनन-फानन में मेडिकल टीम को गांव रवाना किया। जानकारी के अनुसार सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है

 स्थानीय लोगों की मानें तो गांव में ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर है जहां दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है बावजूद इसके वे  कभी भी नजर नहीं आते हैं।   नालंदा के   सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र कुमार राजेश  ने बताया कि  मेडिकल टीम गांव के लिए रवाना किया गया हैं | सभी लोग खतरे से बाहर हैं |

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.