दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
गायघाट। प्रखंड अन्तर्गत पटेल ढ़ावा एण्ड रैस्टोरेंट परिसर पानापुर कांटी के समीप रविवार को मीडिया फोर बार्डर हार्मोनी के बैनर तले हमारी आवाज़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजद विधायक इसराईल मंसुरी, प्रखंड प्रमुख और गायघाट के विधायक निरंजन राय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्या काफ़ी है।पत्रकारिता देश हित के लिए बहुत ही जरूरी है। सभी पत्रकार जान जोखिम में डालकर अपनी खबर संकलन के लिए रात दिन तत्पर रहते हैं।इनके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। लगातार हो रहे पत्रकार पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मांग विधानसभा में सत्र के दौरान उठाने का काम करेंगे। बताया कि अभी के नौजवान जो पत्रकारिता करते हैं ।वह मजदूरी के लिए करते ” समाज के सेवा के लिए करते हैं।इनलोगो की सम’स्याओं का निदान के लिए विधानसभा में आवाज़ बुलंद करेंगे।
इस दौरान मौके पर सभी पत्रकारों को साल एवं चादर से सम्मानित किया गया। कोरोना को लेकर लगातार बेहतर रिपोटिंग के लिए विधायक ने प्रशस्ति पत्रदेकर सम्मानित किया।इससे पहले मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।
इस दौरान मौके पर मीडिया फोर बार्डर हार्मोनी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, रोहित कुमार, नागमणि कुमार,राजेश कुमार, दीपक कुमार,अमरेश कुमार समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।






Leave a Reply