बीपी इंद्रप्रस्था इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 92.7 बिग एफएम के आर जे सहवाज और उनकी की टीम ने म्यूजिक , डांस ,कॉमेडी और पोयम में बच्चों का सिलेक्शन करने के लिए पूरे उत्साह के साथ आए थे। इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के सभी शाखाओं के बच्चे पूरी उत्साह के साथ इसमें किया, जहां आरजे को भी बोलना पड़ा कि कूट-कूट के भरा है इन बच्चों में टैलेंट। नर्सरी कि सानवी से शुरु होकर नव्या ,मानसी, विराट, हर्षवर्धन ,शांभवी ,आराध्या और सारे बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया मि़ शहवाज ने बताया इन का रिजल्ट आगे आएगा सिलेक्टेड बच्चों को आगे भेजा जाएगा।

निदेशक सुमन कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल बच्चों की हर प्रतिभा को बढ़ाने की कोशिश करता है। आगे ऐसे बहुत सारे प्रोग्राम को लेकर हम आपके बच्चों के टैलेंट को आगे करने की कोशिश करेंगे । कोविड-19 के कारण आज भी हमारे कुछ बच्चें नहीं आ पाए हैं। परंतु हमें उम्मीद है कि अगली बार हम एक बेहद बड़े पैमाने पर अपने सभी बच्चों के साथ ऐसे प्रोग्राम का आयोजन करेंगे तब तक सुरक्षित रहें मुस्कुराते रहे














Leave a Reply