Breaking NewsMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौ’त, ज’हरीली श’राब से म’रने की आ’शंका

मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन लोगों की संदि’ग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गई। वहीं कई लोगों के बीमा’र होने की सूचना है। वे आसपास के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। शहर के एक अस्पताल में भर्ती मनोज राय की हालत गं’भीर बताई जा रही है। उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई है। घ’टना के बाद माधोपुर के चौकीदार को निलं’बित कर दिया गया है। वहीं दो लोगों को गि’रफ्तार किया गया है। क्षेत्र में छापेमा’री अभियान तेज कर दिया गया है।

शराब पीने के बाद बिगड़ी थी त’बीयत

विशनपुर गिद्धा के गुड्डू साह (32) के स्वजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को श’राब पीने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गर्ई थी। दस्त और पेट में दर्द के साथ आंखों की रोशनी कम हो गई थी। इलाज के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। आगानगर के छोटू कुमार (25) के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह श’राब पीकर आया था। तबीयत बिगडऩे पर उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद उसे घर ले आया गया। मगर फिर तबी’यत बि’गडऩे पर अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। माधोपुर के सुदिष्ट साह (65) की मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि वे बीमार थे। जबकि गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि शराब पीने से उनकी तबी’यत बिग’ड़ी थी।

तिरहुत नहर के बांध पर चली छापेमा’री

घट’ना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। गांव के बगल से गुजरने वाले तिरहुत नहर के बांध के किनारे जमीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में देसी शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा यहां गैस चूल्हा, केमिकल, बर्तन आदि भी बरामद हुए। कई भ_ियों को भी ध्वस्त किया गया।

एएसपी को मृत गुड्डू साह के भाई ने बताया कि वह नाश्ते की दुकान चलाता था। गुरुवार शाम माधोपुर चौक के पास उसने शराब पी। शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार कन्हैया राय के भाई मनोज राय ने शराब की व्यवस्था की थी। शुक्रवार सुबह गुड्डू की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह उसके शव को जला दिया गया। इस सूचना के बाद एएसपी ने मनोज राय के घर जाकर छापेमारी की। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला। मनोज की पत्नी को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई।देर शाम डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत विशनपुर गिद्धा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गुडडू की मौत शराब के सेवन से होने की पुष्टि उनकी ओर से की गई। वहीं आगानगर की घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी थी। मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि विशनपुर गिद्धा के एक व्यक्ति की मौ’त श’राब पीने से होने की बात सामने आ रही है। वहीं एक वृद्ध की मौ’त बीमा’री से हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.