दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट ।प्रखंड अंतर्गत चक्की मध्य विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार और बीआरसी के आदेशपाल शिव शंकर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रधानाध्यापक समेत दोनों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षक अवधेश कुमार ने स्कूल में लंबे समय तक सेवा की है उनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है जो सराहनीय है। इधर विदाई समारोह का संचालन कर रहे शिक्षक सह बीआरपी उमेश राय कहा कि मध्य विद्यालय चक्की में शिक्षक अवधेश कुमार का कार्यकाल सकारात्मक रहा और इतने वर्षों के बाद उनकी विदाई इस विद्यालय से हो रही है। सेवानिवृत्त शिक्षक ने सभी को एकसूत्र में बांध कर चलने का जो काम किया है वही काम वर्तमान प्रधानाध्यापक को भी करनी चाहिए। वहीं उनकी लंबी उम्र की सभी ने कामना की। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात् मंचासीन शिक्षक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं आदेशपाल को माल्यार्पण किया गया। वहीं शिक्षकों की ओर से शॉल, अंग वस्त्र ओढ़ा कर उनका सम्मान किया गया।इस दौरान मौके पर शिक्षक ओम प्रकाश ठाकुर, अमित कुमार, सरोज कुमार, राजीव कुमार , अशोक कुमार आदि थे।







Leave a Reply