BIHARBreaking NewsSTATE

CJI बोबडे ने किया पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

PATNA : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने आज पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन किया. CJI ने  रिबन काटकर नए भवन का उद्घाटन करने के साथ ही पट्टिका का भी अनावरण किया. बता दें कि पटना हाईकोर्ट की पुरानी बिल्डिंग के बिल्कुल बगल में ही नए भवन का निर्माण कार्य किया गया है.  इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. 

आपको बता दें कि सीजेआई बोबडे के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 3 जज न्यायमूर्ति इंदिरा बैनर्जी, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता भी आज के कार्यक्रम में शामिल हुए. पटना हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास फरवरी 2014 में हुआ था. इस भवन का निर्माण 203 करोड़ से ज्यादा की राशि से कराया गया है. इसमें 43 कोर्ट रूम और 57 चैंबर्स के अलावे दो बड़ी लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. 

हाईकोर्ट के इस नए भवन के उद्घाटन के बाद जजों के साथ साथ वकीलों को भी नई सुविधाएं मिलेंगी. हाई कोर्ट के मुख्य भवन के थी कि पूर्व इस नए भवन का निर्माण कराया गया है. चीफ जस्टिस बोबड़े शुक्रवार की शाम ही पटना पहुंचे थे. शुक्रवार को उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की थी. राजभवन में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया और आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.