पटना. बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर खबर यह कि राज्य में नौकरियों की बहार आने वाली है. बिहार के 1200 हाईस्कूल और कॉलेज में लाइब्रेरियन की नियुक्ति होने वाली है. नौकरी की पूरी प्रक्रिया BSSC के माध्यम से की जाएगी.
शुरू होने वाली है प्रक्रिया
इस संबंध में सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के उच्च माध्यमिक स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी. सरकार इसकी प्रक्रिया शुरू कर रही है. प्रदेश के 893 उच्च विद्यालय और लगभग 300 कॉलेजों में ये व्यवस्था की जाएगी.
फिलहाल सरकार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए नियमावली तैयार कर रही है. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के मुताबिक पुस्तकालयाध्यक्ष की आवश्यकता का आकलन करते हुए पात्रता परीक्षा के आयोजन का फैसला लिया जाएगा.
कॉलेजों में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष
पुस्तकालय सहायक के तृतीय श्रेणी के पद पर विश्वविद्यालयों के स्तर से नियुक्ति की कार्रवाई की जाती थी. अब शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को यह जिम्मेदारी दी जाएगी इस संबंध में बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम के संगत धारा में अंकित प्रावधान के संशोधन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.
बताते चले कि गत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान राज्य में बेरोजगारी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरा था नेताप्रिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बात कह युवाओ की बड़ी भीड़ अपनी चुनावी सभाओं में बटौरने में कामयाब हुए थे. वहीं BJP और जेडीयू ने भी चुनावी सभा से इतर राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी जो अब धरातल पर उतरता दिख रहा है.






Leave a Reply