Breaking NewsCricketSPORTS

जसप्रीत बुमराह चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे, बीसीसीआई से मांगी छुट्टी

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा और फाइनल टेस्ट नहीं खेलेंगे. उन्होंने निजी कारणों से बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है. चौथे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह किसी और खिलाड़ी को नहीं जोड़ा जाएगा. चौथे टेस्ट में उनकी जगह उमेश यादव या मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च से खेला जाएगा. भारत सीरीज में अभी 2-1 से आगे है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आखिरी टेस्ट सिर्फ ड्रॉ करने की जरूरत है.

वोक्स हुए इंग्लैंड रवाना

इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स ईसीबी की रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बिना भारत के टेस्ट दौरे से रवाना हो गए हैं. वोक्स दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन किसी मैच में उन्हें उतारा नहीं किया. उन्होंने आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में खेला था. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की कि वोक्स स्वदेश लौटेंगे. केविन पीटरसन और इयान बेल समेत पूर्व खिलाड़ियों ने इंग्लैंड टीम की रोटेशन नीति की काफी आलोचना की है. इस नीति के तहत जोस बटलर और मोईन अली पहले टेस्ट के बाद लौट गए. जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड पहले दो टेस्ट नहीं खेल सके.

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंग अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेन्स, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और मार्क वुड.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.